रवि किशन: झोपड़ी से आलीशान महल तक, करोड़ों की दौलत के मालिक का अविश्वसनीय सफर!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
5 Min Read
रवि किशन: झोपड़ी से आलीशान महल तक, करोड़ों की दौलत के मालिक का अविश्वसनीय सफर!
Ravi Kishan: कभी झोपड़ी में जिंदगी बिताने वाले रवि किशन के पास है कई आलीशान घर, संपत्ति सुन कर हो जाएंगे होश | Ravi Kishan Profile, Net Worth, educatin, cast, Award, BJP MP receives Dadasaheb Phalke

मनोरंजन की दुनिया में आज की खास खबर: रवि किशन को मिला सम्मान, सांसद से अभिनेता तक का सफर

रवि किशन की नेट वर्थ:
बॉलीवुड एक्टर और गोरखपुर सांसद रवि किशन को “दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल” से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड रवि किशन को बॉलवीुड फिल्म ‘लापता लेडीज’ में सपोर्टिव एक्टर के तौर पर मिला है। इससे पहले रवि किशन को इसी रोल के लिए फिल्म फेयर अवार्ड 2025 से नवाजा जा चुका है। एक्टिंग की दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फाल्के अवार्ड रवि किशन को 33 साल के लंबे संघर्ष के बाद मिला है।

रविकिशन को जब यह खबर मिली तो वो भावुक हो गए। यह सफलता रवि किशन को रातों-रात नहीं मिली है, इसके पीछे उनका वर्षों का दिन-रात की मेहनत है। जानिए आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं एक्टर से सांसद बने रवि किशन?

झोपड़ी में रहने वाले रवि किशन के पास अब हैं आलीशान घर

आपको जानकर ताज्जुब होगा कि रवि किशन ने अपना शुरुआती जीवन एक मिट्टी की झोपड़ी में बिताया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वे अपने परिवार के साथ एक मिट्टी से बनी झुग्गी में रहते थे। उसी छोटी सी जगह में उनके साथ 12 लोग रहते थे। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब रवि किशन के पास अलग-अलग शहरों में कई आलीशान बंगले हैं। उनके एक बंगले में 12 कमरे हैं।

रवि किशन रामलीला में करते थे रामलीला का किरदार

रवि किशन का जन्म 17 जुलाई 1969 को हुआ था। रवि किशन का परिवार मूल रूप से यूपी के जौनपुर का रहने वाला है। मुंबई तक का उनका सफर आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इसे संभव बनाया। अपने शुरुआती दिनों में, रवि किशन मोहल्ले की रामलीला में सीता का किरदार निभाते थे। उनके पिता इस बात से खुश नहीं थे, लेकिन उनकी मां ने उनके सपने को पूरा करने के लिए उन्हें मुंबई भेजने का फैसला किया।

एक प्लेट में 12 लोग खिचड़ी खाते थे

रवि किशन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘पीतांबर’ से की थी, लेकिन यह फिल्म पर्दे पर नहीं आ पाई। हाल ही में एक पॉडकास्ट में, रवि किशन ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने गरीबी का सामना किया। रवि किशन ने बताया कि एक समय ऐसा था जब उनका परिवार एक झोपड़ी में रहता था और उनकी खेत-जमीन सब गिरवी थी। उन्होंने कहा, “कभी हम एक प्लेट में 12 लोग खिचड़ी खाते थे।” आज उनकी मेहनत की बदौलत वे एक आलीशान जीवन जी रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रवि किशन के पास आज अलग-अलग शहरों में 11 घर हैं। मुंबई, पुणे, गोरखपुर और जौनपुर में उनके आलीशान बंगले हैं। उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, रवि किशन की कुल संपत्ति लगभग ₹36 करोड़ है, जिसमें ₹2.55 करोड़ की पैतृक संपत्ति भी शामिल है।

रवि किशन अभिनय के अलावा एक सांसद के तौर पर भी वेतन पाते हैं। वे विभिन्न व्यावसायिक उद्यमों से भी अच्छी कमाई करते हैं। सांसद के रूप में उन्हें प्रति माह ₹1 लाख का वेतन मिलता है, साथ ही कई अन्य भत्ते भी प्राप्त होते हैं।

उन्हें अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए हर महीने ₹70,000 का भत्ता मिलता है। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों और अन्य खर्चों के लिए उन्हें ₹60,000 दिए जाते हैं, जो उनकी कुल आय में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

रवि किशन ने 2014 में राजनीति में कदम रखा, जब वे कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने जौनपुर से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। बाद में, वे 2017 में बीजेपी में शामिल हो गए।

2019 और 2024 में, उन्होंने गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा और बीजेपी के टिकट पर सांसद चुने गए। उनके बेहतरीन कार्यों के लिए उन्हें 26 जुलाई 2025 को “सांसद रत्न” से भी नवाजा गया।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *