साल 2021 में ‘राधे’ से सलमान खान ने रोका मेरा बॉलीवुड कमबैक! – रजत बेदी की चौंकाने वाली खुलासा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
साल 2021 में 'राधे' से सलमान खान ने रोका मेरा बॉलीवुड कमबैक! - रजत बेदी की चौंकाने वाली खुलासा
सलमान खान की वजह से मेरा कमबैक 2021 में आई फिल्म 'राधे' से नहीं हो पाया! | Rajat Bedi Life Story Reveals Salman Khan Was the Reason Bollywood Comeback in 2021 Did Not Happen

रजत बेदी की वापसी की कहानी:
आर्यन खान ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से धमाकेदार डेब्यू किया। इस सीरीज को देखने के लिए पूरा देश बेताब था। 19 सितंबर को रिलीज हुई यह सीरीज छा गई। इसमें काम करने वाले सभी कलाकारों को खूब सराहा गया, सबके काम की तारीफ हुई। राघव और लक्ष्य दर्शकों को खूब भाए।

इस सीरीज में एक चेहरा फिर दिखा, वो है रजत बेदी का। वही, जिन्होंने ‘कोई मिल गया’ में ऋतिक के किरदार रोहित को परेशान किया था, यानी फिल्म के विलेन। इसके अलावा उस समय उन्होंने जितनी भी फिल्में कीं, सबमें उन्हें निगेटिव रोल ही मिले। लेकिन फिर वो एकदम गायब हो गए। 2025 में आर्यन खान की सीरीज में उन्होंने वापसी की, जिससे रजत को उनका हक मिलना शुरू हुआ। लेकिन ऐसा नहीं है कि रजत को कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं मिला। वह सलमान खान की फिल्म से वापसी करने वाले थे, लेकिन सलमान का फोन आया और उन्हें वह फिल्म छोड़नी पड़ी।

दरअसल, रजत सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ (2021) में नजर आने वाले थे, जिसमें वह एक निगेटिव रोल करने वाले थे। एक इंटरव्यू में रजत ने इस पूरे वाकये पर कहा, “मैं उस फिल्म को करने के लिए बहुत उत्साहित था। फिर भाई (सलमान खान) ने मुझे कॉल करके बुलाया, क्योंकि उन्हें पता चला कि मैं उसमें किरदार करने वाला हूं। जब मैं भाई के पास गया तो उन्होंने मुझे कहा, ‘रजत, थोड़ा इंतजार कर। मैं तुझे ऐसा कमबैक देना चाहता हूं, जो मेरी फिल्म ‘राधे’ से भी बड़ा होगा।’ उन्होंने जब मुझे यह कहा, तो मैं रुक गया। क्योंकि उनका कहना था कि तेरी हाइट, बॉडी और पर्सनैलिटी बहुत अच्छी है। तूने खुद को मेंटेन किया है। रुक जा, तुझे मैं जबरदस्त कमबैक दूंगा।”

ऐसे में उनका कमबैक आर्यन खान की सीरीज से हुआ। हालांकि, अब इसका दूसरा सीजन बनेगा। इस खबर की पुष्टि खुद रजत बेदी ने एक इंटरव्यू में की है। दूसरे सीजन पर काम भी शुरू हो गया है। आपको बता दें, रजत बेदी महान लेखक राजेंद्र सिंह बेदी के पोते और निर्देशक नरेंद्र बेदी के बेटे हैं। उनकी मां वीणा भी फिल्म राइटर रही हैं।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *