‘तुम्बाड 2’ का इंतज़ार हुआ खत्म! भारतीय सिनेमा के मास्टरपीस का सीक्वल जल्द होगा फ्लोर प
साल 2018 में आई ‘तुम्बाड’ ने भारतीय सिनेमा में एक नया अध्याय लिखा था। पौराणिक कथाओं, फेंटेसी और हॉरर का ऐसा संगम शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो। शुरुआत में धीमी गति से चलने वाली इस फिल्म ने, पिछले साल दोबारा रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धूआज यह फिल्म दुनिया भर में एक ‘कल्ट क्लासिक’ का दर्जा रखती है और इसे सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों में गिना जाता है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों और सिनेप्रेमियों द्वारा इसे लगातार सराहा जा रहा है।
अब, एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह और उनकी कंपनी सोहम शाह फिल्म्स ने पेन स्टूडियोज़ के साथ मिलकर ‘तुम्बाड 2’ के निर्माण की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जयंतीलाल गडा के नेतृत्व वाली पेन स्टूडियोज़, बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ का निर्माण करेगी।
‘तुम्बाड 2’ के साथ, मेकर्स दर्शकों को उस जादुई दुनिया में और भी गहराई तक ले जाने का वादा करते हैं, जिसने भारत में फेंटेसी-हॉरर फिल्मों को देखने के नजरिए को हमेशा के लिए बदल दिया। ‘आरआरआर’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने के लिए मशहूर पेन स्टूडियोज़, अगले साल की शुरुआत में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए तैयार है।
इस साझेदारी पर बात करते हुए, सोहम शाह ने कहा, “मैं सालों से जयंतीलाल गडा जी के काम का प्रशंसक रहा हूँ। जब मैं उनसे ‘तुम्बाड 2’ पर चर्चा करने मिला, तो उन्होंने पांच मिनट के भीतर ही डील फाइनल कर दी। इस तरह का भरोसा हर कहानीकार का सपना होता है। ‘तुम्बाड’ के प्रति उन्होंने जो सम्मान और प्यार दिखाया, उससे मुझे एहसास हुआ कि फिल्म को सही मायने में उसका हक मिल गया है।”
डॉ. जयंतीलाल गडा, फाउंडर और चेयरमैन, पेन स्टूडियोज ने कहा, “तुम्बाड किसी मास्टरपीस से कम नहीं था, यह एक सचमुच बेहतरीन सिनेमाई सफर था जिसने गहरी छाप छोड़ी। अब जब हम सोहम शाह के साथ ‘तुम्बाड 2’ का अगला अध्याय शुरू कर रहे हैं, हमें पूरा यकीन है कि यह जादू एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लेगा। पेन स्टूडियोज में हम सोहम शाह फिल्म्स के साथ इस रोमांचक सफर को जारी रखने और इस अविश्वसनीय कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।”
पेन स्टूडियोज़ के सहयोग से सोहम शाह फिल्म्स की सोच और भी मज़बूत हो गई है, और ‘तुम्बाड 2’ इस वक्त बन रही सबसे रोमांचक फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि यह सीक्वल पहली फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, ‘तुम्बाड’ के सिनेमाई यूनिवर्स का एक नया अध्याय खोलेगा।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
