मारपीट और स्त्रीधन हड़पने का आरोप: टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ खोला मोर्चा, दर्ज कराई FIR

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
5 Min Read
मारपीट और स्त्रीधन हड़पने का आरोप: टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ खोला मोर्चा, दर्ज कराई FIR
टीवी एक्ट्रेस Aditi Sharma ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराई FIR, मारपीट, गाली-गलौज और स्त्रीधन हड़पने का आरोप

टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा की शादीशुदा जिंदगी में आया तूफान: पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराई FIR, लगाए सनसनीखेज आरोप

‘रब से है दुआ’, ‘कलीरें’ और ‘अपोलीन – सपनों की ऊंची उड़ान’ जैसे हिट टीवी सीरियलों से घर-घर में पहचान बनाने वाली 29 वर्षीय अभिनेत्री अदिति शर्मा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला 31 जुलाई को उनके पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक, 65 वर्षीय सास उर्मिला कौशिक और 29 वर्षीय ननद कीर्ति कौशिक के खिलाफ दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Kangana Ranaut का विवादित बयान- ‘इस्लामिस्ट्स के संपर्क में आकर वामपंथी हो जाती हैं हिंदू बेटियां’, इंटरनेट पर सोनाक्षी सिन्हा से जोड़ा गया कनेक्शन

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
अपनी शिकायत में अदिति ने जो आपबीती सुनाई है, वह काफी चौंकाने वाली है। उन्होंने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मारपीट, गाली-गलौज और चरित्र पर सवाल उठाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही, उन्होंने अपने ‘स्त्रीधन’ (शादी के गहने) के दुरुपयोग का भी मुद्दा उठाया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) (साझा इरादा), 316(2) (आराधिक विश्वासघात), 352 (जानबूझकर अपमान करना) और 85 (विवाहित महिला के प्रति क्रूरता) के तहत केस दर्ज किया है।

ऑनलाइन दोस्ती से शादी तक का सफर
पुलिस को दिए बयान के अनुसार, अदिति और अभिनीत की मुलाकात जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान हुई थी। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। करीब तीन साल के रिलेशनशिप के बाद, यह कपल सितंबर 2024 में गोरेगांव वेस्ट के एक फ्लैट में लिव-इन में रहने लगा। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से 12 नवंबर 2024 को उन्होंने धूमधाम से शादी कर ली।

शादी के महज दो दिन बाद बदलने लगे हालात
अदिति का आरोप है कि शादी के महज दो-तीन दिन बाद ही उनके पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। वे उनके कपड़ों के चुनाव पर आपत्ति जताने लगे और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगे। अदिति ने यह भी दावा किया कि उनके पति घर के खर्चों में कोई योगदान नहीं देते थे, बल्कि आर्थिक जरूरतों के लिए उन्हीं पर निर्भर थे।

इसे भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 | रबर की गोलियों के दर्दनाक स्टंट से घायल हुए Gaurav Khanna, पीठ पर पड़े निशान देखकर फैंस हैरान और परेशान

कॉफी से शुरू हुआ विवाद और बढ़ता गया तनाव
शिकायत के मुताबिक, 1 जनवरी 2025 को ‘कॉफी’ को लेकर हुई एक मामूली बहस ने उग्र रूप ले लिया और गाली-गलौज तक बात पहुंच गई। अदिति ने आरोप लगाया कि उनके पति ने उनके चरित्र पर कीचड़ उछाला, उन पर अफेयर का झूठा आरोप लगाया और उनका फोन तक चेक करने लगे। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि उनके पति अलग कमरे में सोने लगे और उन्हें अपने मायके वालों से बात करने तक की पाबंदी लगा दी गई।

गहने हड़पने और ननद-सास पर प्रताड़ना का आरोप
अदिति ने अपनी सास पर शादी के बेशकीमती गहने—जिनमें सोने की चेन, हीरे की अंगूठियां, मंगलसूत्र और चूड़ियां शामिल हैं—हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बार-बार मिन्नतें करने के बावजूद गहने वापस नहीं किए गए। अभिनेत्री का कहना है कि जब उनकी सास और ननद विवाद सुलझाने के बहाने उनके घर आईं, तो उन्होंने सुलह कराने के बजाय पति का साथ दिया और उन्हें और भी मानसिक रूप से परेशान किया।

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi

View this post on Instagram

A post shared by Aditi Sharma (@officialaditisharma)



Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *