AMN. इन दिनों अक्षय कुमार स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट है. जब इस फिल्म की घोषणा हुई थी तो इसमें संजय दत्त भी थे और उन्होंने इसकी शूटिंग भी की थी लेकिन बाद में उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। अब इस मामले को लेकर वेलकम टू द जंगल के डायरेक्टर अहमद खान ने बड़ा खुलासा किया है।
उन्होंने बताया कि वेलकम टू द जंगल की घोषणा पहली बार साल 2023 में की गई थी. इसे लेकर मेकर्स की ओर से एक खास अनाउंसमेंट वीडियो भी जारी किया गया था, जिसमें अक्षय कुमार और फिल्म की अन्य स्टार कास्ट भी शामिल थी. इसके बाद मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी पेश किया. जिसमें संजय दत्त की भी झलक देखने को मिली.
डायरेक्टर ने बताया कि हमारी फिल्मों के बीच में काफी देरी होने लगी और इस वजह से उन्हें डेट्स की दिक्कत होने लगी। उन्हें अपने इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ा और अन्य स्टार कास्ट के कारण उनकी डेट्स मैच नहीं कर पाईं, इसलिए वह हमारी फिल्म की फाइनल कास्ट में शामिल नहीं हो सके।
pc- Indianexpress.com
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
