ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच आज, रात 10 बजे शुरू होगा मैच, वैभव के डेब्यू की हो रही तैयारी…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच आज, रात 10 बजे शुरू होगा मैच, वैभव के डेब्यू की हो रही तैयारी...

AMN./strong>. आयरलैंड के साथ 2 मैचों की टी20 सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम अब इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है. दोनों टीमों के बीच आज सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. इंग्लैंड और भारत के बीच मैच रात 10 बजे से खेला जाएगा. यह मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर होगा.

भारतीय समय के मुताबिक भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 रात 10 बजे शुरू होगा. टी20 मैच 3 से 4 घंटे तक चलते हैं. इसलिए 10 बजे शुरू होने वाला मैच रात 1 से 2 बजे के बीच खत्म होगा. हालांकि, दूसरा टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद
इस मैच के जरिए वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण की उम्मीद होगी। इससे पहले वैभव आयरलैंड दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सका था. अब इंग्लैंड दौरे पर वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू होने की उम्मीद है.

टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे।

PC-cricinfo.com


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version