“द ठगेश शो” के होस्ट महेश केशवाला ने रचाई शादी, लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड जिगीषा भानुशाली संग हुए एक
मनोरंजन
लेखक: अंकुर शर्मा
अपडेट: रविवार, 23 नवंबर, 2025, 11:58 [IST]
आखिरकार वो पल आ ही गया जिसका इंतजार महेश केशवाला के अनगिनत चाहने वाले बेसब्री से कर रहे थे! जी हां, आपने बिल्कुल सही समझा, बात हो रही है उनकी शादी की। ‘द ठगेश शो’ के नाम से मशहूर महेश केशवाला ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड जिगीषा भानुशाली के साथ सात फेरे ले लिए हैं। इस खुशखबरी की घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर बड़े ही प्यारे अंदाज में की है।
अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए महेश ने लिखा, “लाइफटाइम कोलाबरेशन! 🙏❣️ 22.11.2025 ♾️♥️ हमें अपनी दुआओं और प्यार से आशीर्वाद दें!” इन तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। पोस्ट पर उनके फैंस और कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें ढेर सारी बधाईयां दी हैं।
शादी की तस्वीरों में महेश आइवरी कलर की शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे हैं, वहीं जिगीषा अपने चमकदार लाल लहंगे में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। फैंस दोनों के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और बधाई देने का सिलसिला रुक नहीं रहा है।
कौन हैं जिगीषा भानुशाली?
महेश केशवाला की पत्नी जिगीषा भानुशाली, अपने पति के विपरीत, सोशल मीडिया पर उतनी सक्रिय नहीं हैं और एक प्राइवेट पर्सन के तौर पर जानी जाती हैं। वह मीडिया से दूरी बनाए रखना पसंद करती हैं। जिगीषा का इंस्टाग्राम अकाउंट मौजूद है, लेकिन उनके फॉलोअर्स की संख्या काफी कम है, जो उनकी सादगी को दर्शाता है। न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार, जिगीषा एक वकील हैं और उन्होंने मुंबई के विक्रोली स्थित अस्मिता कॉलेज ऑफ लॉ से कानून की पढ़ाई की है।
सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से हैं बेहद लोकप्रिय
वहीं, उनके पति महेश केशवाला आज सोशल मीडिया के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। अपने तीखे व्यंग्य और अनोखे सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से उन्होंने करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है। साल 2023 में लॉन्च हुए ‘द ठगेश शो’ ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।
करोड़ों दर्शकों का दिल जीता
भारत के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स में से एक महेश केशवाला अपनी रोस्टिंग, कमेंट्री, गेमिंग और मनोरंजक कंटेंट के ज़रिए दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उनका कंटेंट हमेशा साफ-सुथरा, मज़ेदार और खासकर युवा पीढ़ी के लिए बेहद प्रासंगिक होता है।
महेश केशवाला के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स
दिल्ली के रहने वाले महेश केशवाला के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह यूट्यूब ऐड्स, ब्रांड प्रमोशन्स और लाइव स्ट्रीम के ज़रिए अच्छी कमाई करते हैं। कई बड़े फिल्म स्टार्स भी उनके शो का हिस्सा बन चुके हैं। फिलहाल, सोशल मीडिया पर महेश और जिगीषा की शादी की खूब चर्चा है और फैंस उन्हें तहे दिल से बधाई दे रहे हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


