जेल से रिहा होंगे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने लिया ये फैसला

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
जेल से रिहा होंगे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने लिया ये फैसला

AMN. केंद्र सरकार ने अब एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को लेकर बड़ा कदम उठाया है. गृह मंत्रालय ने अब राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया है।

पिछले साल लेह में हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया गया था. इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत राजस्थान की जोधपुर जेल में डाल दिया गया. हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद ‘सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने’ के लिए सरकार ने यह कदम उठाया था.

गृह मंत्रालय ने अब कहा कि सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे संबंधित पक्षों के साथ रचनात्मक और सार्थक बातचीत को बढ़ावा मिलेगा। इसी वजह से एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है. वांगचुक को जोधपुर जेल से रिहा किया जाएगा.

पीसी: इंडिया टुडे
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक(टी)जेल(टी)केंद्र सरकार(टी)हिंदी समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version