AMN. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के हृदय कहे जाने वाले अजमेर से आम लोगों को बड़ी सौगात दी है. 16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत करने के साथ ही पीएम मोदी ने देश की करोड़ों बेटियों के स्वास्थ्य से जुड़े ऐतिहासिक ‘राष्ट्रीय मिशन’ की भी शुरुआत की है. उन्होंने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान, ‘सर्वाइकल कैंसर’ के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्वास्थ्य मिशन भी लॉन्च किया। पीएम मोदी ने कुल 16,686 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
अजमेर जिले के कायड़ विश्राम स्थली पर आयोजित विशाल सभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एक समय कांग्रेस INC यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस थी, लेकिन अब वह नहीं रही. आज यह आईएससी की जगह एमएमसी यानी मुस्लिम लीग, माओवादी कांग्रेस बन गयी है.
पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि इतिहास गवाह है कि मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी, इसलिए उन्होंने देश का बंटवारा किया. आज कांग्रेस वही कर रही है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि माओवादियों को भारत की समृद्धि से भी नफरत है और वे घात लगाकर हमला करते हैं. कांग्रेस भी कहीं भी हमला करती है और देश को बदनाम करती है. देश कांग्रेस के कुकर्मों को कभी माफ नहीं करेगा।’
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


