जयपुर. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा. आज जयपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जहां बीजेपी है वहां दर्द है, जहां दर्द है वहां पीडीए है.
खबरों के मुताबिक, इस दौरान सपा मुखिया ने कहा कि मैं भी यहां पीडीए पौधे लगाने आया हूं. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि डबल इंजन वाले एक-दूसरे की स्पीड नहीं बढ़ा रहे हैं, बल्कि इनके बीच टकराव है. एक ही ट्रैक पर आमने-सामने की लड़ाई.
वहीं, आज राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी अखिलेश यादव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि मैं चाहता था कि वह प्रधानमंत्री पद से रिटायर हो जाएं, इंडिया अलायंस में हमारे कई मित्र कोशिश कर रहे थे कि वह प्रधानमंत्री बनने के बाद रिटायर हो जाएं, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि ऐसा लग रहा है कि वह राज्यसभा सदस्य के रूप में रिटायर होंगे. अखिलेश यादव ने बीजेपी पर नीतीश कुमार को धोखा देने का आरोप लगाया है. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है.
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
