श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का गौरव: अमित सिंह ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास!
श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के शास्त्री द्वितीय वर्ष के मेधावी छात्र अमित सिंह ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कुश्ती के अखाड़े में इतिहास रच दिया है। उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है, जिससे न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे देश का नाम रोशन हुआ है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर संपूर्ण विश्वविद्यालय परिवार की ओर से अमित सिंह को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं!
यह ऐतिहासिक विजय केवल अमित सिंह की व्यक्तिगत मेहनत और लगन का परिणाम नहीं है, बल्कि यह विश्वविद्यालय के शैक्षिक और क्रीड़ा वातावरण की एक मिसाल है। अमित सिंह ने इस सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के माननीय यशस्वी कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक, कुलसचिव प्रो. पवन कुमार शर्मा, वित्ताधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव जी, खेल एवं क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार शर्मा तथा सचिव डॉ. रत्न लाल शर्मा को दिया है। साथ ही, उन्होंने अपने आदरणीय गुरु मार्गदर्शक रमेश कुमार के सकारात्मक सहयोग, उचित मार्गदर्शन और आशीर्वाद को भी इस जीत का महत्वपूर्ण आधार बताया है। अमित ने इन सभी महानुभावों के प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त किया है।
यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और संस्कृत विश्वविद्यालय की खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देगी। यह दर्शाता है कि शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी हमारे छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
