बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आएंगे राजस्थान, करेंगे इस पर चर्चा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आएंगे राजस्थान, करेंगे इस पर चर्चा

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन राजस्थान का दौरा करेंगे. पीएम मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा आएंगे. इसके बाद नितिन नबीन 15 मई के बाद राजस्थान आ सकते हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज राजधानी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की पुष्टि की है कि नितिन नबीन जल्द ही राजस्थान का दौरा करेंगे. नितिन नबीन के प्रदेश दौरे को लेकर प्रदेश बीजेपी की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं.

मदन राठौड़ ने पीसी में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को राजस्थान आने का निमंत्रण पहले ही भेजा जा चुका है, लेकिन अभी अन्य राज्यों के चुनाव नतीजों का इंतजार है.

उन्होंने बताया कि जैसे ही ये नतीजे आएंगे, उसके तुरंत बाद यानी 15 मई के आसपास नितिन नबीन का दौरा तय हो सकता है. उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर नितिन नबीन की बड़ी चर्चा होगी.

पीसी:फेसबुक
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version