AMN. ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर की खबरों के बीच उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने चौंकाने वाला कदम उठाया है. खबर ये है कि किम जोंग के देश उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से मिसाइलें दागकर अपने पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया में हड़कंप मचा दिया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से मिसाइल लॉन्च की है. दक्षिण कोरियाई सेना ने इसकी पुष्टि की है. सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर कम दूरी की कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। पिछले दो दिनों में यह इसका दूसरा मिसाइल परीक्षण था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि ये मिसाइलें उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय इलाके वॉनसन से दागी गईं। प्रत्येक मिसाइल करीब 240 किमी की दूरी तय कर उत्तर कोरिया के पूर्वी समुद्री क्षेत्र की ओर आई।
पीसी:hrw.org
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)किम जोंग(टी)ईरान-अमेरिका युद्धविराम(टी)उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइलें(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
