AMN. अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद देश में कर्ज लेने वाले लोगों के लिए राहत की खबर आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीआई ने एक बार फिर नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे 5.25 फीसदी पर स्थिर रखा गया है.
आरबीआई के इस फैसले से यह तय हो गया है कि इस रेपो रेट से जुड़े लोगों के होम लोन, कार लोन या अन्य लोन की ईएमआई नहीं बढ़ेगी, यानी लोगों को इन लोन के लिए ज्यादा किश्तें नहीं चुकानी पड़ेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी है।
अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद आरबीआई की एमपीसी की यह पहली बैठक थी। मौद्रिक नीति समिति ने तटस्थ रुख बरकरार रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है. आपको बता दें कि आरबीआई ने फरवरी में भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था. इससे पहले पिछले साल कुल 125 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई थी.
PC:swarajyamag
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
