कन्हैयालाल के दोनों हत्यारे बीजेपी कार्यकर्ता थे, इसलिए बीजेपी उन्हें सजा नहीं मिलने दे रही: अशोक गहलोत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
कन्हैयालाल के दोनों हत्यारे बीजेपी कार्यकर्ता थे, इसलिए बीजेपी उन्हें सजा नहीं मिलने दे रही: अशोक गहलोत

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के कन्हैयालाल को लेकर एक बार फिर राज्य की भजनलाल सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. इस संबंध में अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है.

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अब एक्स के माध्यम से कहा है कि यह बेहद दुखद है कि उदयपुर के दिवंगत कन्हैयालाल के परिवार को न्याय के लिए बीजेपी सरकार से गुहार लगानी पड़ रही है. विधानसभा चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के बीच भ्रम फैलाया कि राजस्थान सरकार ने विशेष अदालत नहीं बनाई, जबकि यह मामला शुरू से ही एनआईए के पास है और एनआईए की विशेष अदालत में चल रहा है.

अशोक गहलों ने कहा कि अमित शाह जी, राजस्थान में बीजेपी की सरकार बने सवा दो साल हो गए हैं. इस मामले में आपकी सरकार ने अब तक विशेष अदालत क्यों नहीं बनाई, जिसका आरोप आप कांग्रेस सरकार पर लगा रहे थे?

भाजपा सरकार की एनआईए 160 में से 40 गवाहों की गवाही भी नहीं करा सकी।

गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने इस मामले पर सिर्फ राजनीति की है. बीजेपी सरकार चाहती तो इस मामले की ‘डे-टू-डे’ सुनवाई कर सकती थी और अब तक दोषियों को सजा मिल गई होती, लेकिन अब तक बीजेपी सरकार की एनआईए 160 में से 40 गवाहों की भी गवाही नहीं करा पाई है. पूर्व सीएम ने कहा कि कन्हैयालाल के दोनों हत्यारे बीजेपी कार्यकर्ता थे, इसलिए बीजेपी उन्हें सजा नहीं होने दे रही है. एक तरफ पूरे देश में सांप्रदायिकता का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी इतने गंभीर मामले में अपराधियों को सजा दिलाने में अब तक नाकाम रही है.

पीसी

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version