AMN. संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की जोरदार शुरुआत होगी. इसके साथ ही लोकसभा में बड़ा सियासी घमासान देखने को मिल सकता है. सोमवार को सदन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव लाया जाएगा. इस प्रस्ताव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है.
प्रस्ताव एजेंडे में शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पीकर को हटाने से संबंधित विपक्ष का प्रस्ताव सोमवार के लिए लोकसभा की कार्यसूची में सूचीबद्ध किया गया है। यह नोटिस विपक्षी दलों ने बजट सत्र के पहले चरण के दौरान दिया था. इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान ओम बिरला सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करेंगे और सांसदों के बीच बैठेंगे. जानकारी के मुताबिक संविधान के प्रावधानों के मुताबिक जब लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ पद से हटाने का प्रस्ताव सदन में आता है तो वह सदन की अध्यक्षता नहीं कर सकते.
विपक्ष का आरोप
खबरों की मानें तो विपक्षी दलों ने अपने नोटिस में आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को बोलने का पर्याप्त मौका नहीं दिया गया. विपक्ष का कहना है कि स्पीकर ने कार्यवाही के दौरान खुलेआम भेदभाव किया. सूत्रों के मुताबिक, कम से कम 118 विपक्षी सांसदों ने ओम बिड़ला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव का नोटिस दिया था.
pc-thequint.com
(टैग्सटूट्रांसलेट)बीजेपी(टी)कांग्रेस(टी)राहुल गांधी(टी)ओएम बिड़ला(टी)ओम बिड़ला(टी)ओम बिड़ला(टी)कांग्रेस(टी)बीजेपी(टी)लोकसभा अध्यक्ष(टी)प्रस्ताव
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
