कार्ड छप गए… पवन सिंह ने खोली तीसरी शादी की पोल! कौन है वो दुल्हनिया?

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
6 Min Read
'कार्ड छप गए हैं', क्या तीसरी शादी कर रहे हैं Pawan Singh? कौन है दुल्हनिया? सामने आया ऐसा सच | pawan singh third marriage actor said wedding cards printed who is the bride know the truth

Entertainment

oi-Purnima Acharya


Published: Saturday, January 17, 2026, 16:31 [IST]

Pawan Singh Third Marriage: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जितनी चर्चा उनके गानों और फिल्मों की होती है, उतनी ही उनकी निजी जिंदगी भी लाइमलाइट में रहती है।

क्या सच में हो रही है पवन सिंह की तीसरी शादी?
दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से चल रहा तलाक का मामला अभी कोर्ट में है और इसी बीच पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। खासतौर पर भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ उनके कथित रिश्ते ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

शादी को लेकर पावरस्टार पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी

अब इन तमाम अफवाहों पर खुद पावरस्टार पवन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में पवन सिंह Republic Bharat के एक शो में पहुंचे थे, जहां उनसे राजनीति, भोजपुरी इंडस्ट्री, अश्लीलता के आरोपों और निजी जिंदगी को लेकर कई सवाल पूछे गए थे।

बर्थडे पर वायरल हुआ था खास वीडियो

इसी बातचीत के दौरान उनसे पवन सिंह के हालिया बर्थडे और उससे जुड़े वायरल वीडियो का जिक्र किया गया, जिसके बाद ये चर्चा शुरू हुई थी कि वह तीसरी शादी करने जा रहे हैं।

वीडियो को लेकर पवन सिंह का शॉकिंग खुलासा

-तीसरी शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन सिंह ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है- 5 जनवरी 2026 से पहले तो शादी के कार्ड तक छप गए थे। मेरे करोड़ों-अरबों चाहने वाले हैं, उनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने कार्ड छपवा दिए।

-इतना ही नहीं पवन सिंह ने आगे कहा- लोगों ने ये भी तय कर दिया था कि शादी मुंबई में होगी। हालांकि इसके साथ ही एक्टर ने साफ कर दिया है कि तीसरी शादी को लेकर फैल रही सभी खबरें पूरी तरह गलत हैं।

महिमा सिंह के साथ शादी की खबरों पर लगा ब्रेक

पवन सिंह के इस बयान के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ उनके लिंकअप और शादी की अफवाहों पर भी विराम लग गया है। एक्टर ने इशारों-इशारों में साफ कर दिया कि इन खबरों का हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है।

कौन हैं महिमा सिंह?

-महिमा सिंह एक जानी-मानी भोजपुरी अभिनेत्री हैं जो पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। पवन सिंह के साथ लगातार काम करने और कई इवेंट्स में साथ दिखाई देने के कारण उनका नाम एक्टर से जोड़ा जाने लगा।

-पवन सिंह और महिमा सिंह को कई म्यूजिक वीडियोज में करीब देखा गया है। साथ ही पिछले कुछ इवेंट्स में साथ एंट्री ने भी अफवाहों को हवा दी थी।

-महिमा सिंह ने इंस्टाग्राम से अपनी पुरानी तस्वीरें हटाकर सिर्फ पवन सिंह के साथ की फोटोज रखीं। यही वजह रही कि सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में उनके रिश्ते की चर्चाएं और तेज हो गई थीं।

पवन सिंह के बयान से सामने आया सच

फिलहाल पवन सिंह के ताजा बयान के बाद साफ है कि न तो उनकी तीसरी शादी हो रही है और न ही महिमा सिंह संग अफेयर की कोई पुष्टि हुई है। हालांकि पवन सिंह की निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और आने वाले दिनों में इस पर फिर नया मोड़ आ सकता है।

  • ‘तू कैसा बाप है? तू बेवकूफ है’, गोविंदा को लेकर सरेआम ये क्या बोल गईं सुनीता आहूजा? वायरल बयान ने मचाई सनसनी

  • श्वेता तिवारी के दूसरे पति ने बेटी संग की ऐसी ‘गंदी’ हरकत, पापा ने पलक को दिखाए अश्लील वीडियोज और फिर जो हुआ

  • कौन है BORDER फिल्म का ये मशहूर सिंगर? जिसने अपने ही गुरु को दिया धोखा, बीवी से भागकर रचाई शादी

  • ‘मैं इंटीमेट होती हूं, फिजिकली सेटिस्फाइड हूं’, 52 साल की कुंवारी Geeta Kapur का शॉकिंग खुलासा, क्या है मामला

  • शादीशुदा मर्द के प्यार में पागल थीं ये एक्ट्रेस, ऐसा दीवानापन कि आप सोच नहीं सकते, अधूरी मोहब्बत का ‘ऐसा दर्द’

  • इस फेमस एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में हुआ मिसकैरेज, 22 साल बड़े शख्स से की शादी और फिर जो हुआ

  • ‘किरीस का गाना सुनेगा’ वाले ‘धूम बॉय’ की होगी शादी? इस लड़की की मां ने भेजा रिश्ता, पिंटू बनेगा घर जमाई!

  • क्या वैलेंटाइन डे पर शादी कर रहे हैं Dhanush और Mrunal Thakur? क्यों चुना 14 फरवरी का दिन? क्या है सच?

  • Rahu Ketu Movie Review: पुलकित–वरुण की जोड़ी ने कराई कॉमेडी की नॉन-स्टॉप राइड, जान लीजिए फिल्म देखने की वजहें

  • ‘रामायण’ को लेकर ये क्या बोल गए AR Rahman? बॉलीवुड की खोली पोल, ऑस्कर विनर को नहीं मिल रहा काम?

  • Jan Nayagan Thalapathy Vijay: सुप्रीम कोर्ट से ‘जन नायकन’ को लगा बड़ा झटका, 20 जनवरी को पलटेगी किस्मत?

  • Bihu Attack Movie Review: देशभक्ति और आतंकवाद की पृष्ठभूमि में बनी एक गंभीर थ्रिलर

  • लाइव कॉन्सर्ट में Honey Singh ने कही ऐसी शर्मनाक बात, भड़क उठे लोग, बोले- CHEAP, क्या है माजरा?

  • मासूम की गुहार सुन पिघला अक्षय कुमार का दिल, सरेआम कर दिया ऐलान

  • BMC Elections 2026: धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने निभाया लोकतांत्रिक फर्ज, कही ये बड़ी बात

English summary

pawan singh third marriage actor said wedding cards printed who is the bride know the truth


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version