AMN. देश के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है. तेज हवाओं और बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. दार्जिलिंग में पानी के तेज बहाव के कारण एक पुल बह जाने का मामला सामने आया है. झारखंड में बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत की भी खबर है.
मौसम विभाग ने आज भी देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें राजस्थान भी शामिल है. आज प्रदेश के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 18 जिलों के लिए ऑरेंज और 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, कोटा, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और डीडवाना-कुचामन जिलों के लिए आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
राज्य में 25 जून को मानसून आने की संभावना है
राजस्थान में अभी तक मानसून ने प्रवेश नहीं किया है. यह सिर्फ प्री-मानसून बारिश है। प्रदेश में 25 जून को मानसून आने की संभावना है। राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। इसका असर अगले 2 दिनों में देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 24 जून तक राज्य के बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. हालांकि, आने वाले दिनों में दक्षिणी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं.
PC:भास्कर.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
