दरियापुर में साधु का भेष, ठगों का जाल: 20 हजार कैश और गहने लेकर फरार!
लखीसराय: दरियापुर गांव गुरुवार को एक अनोखे और चौंकाने वाले मामले का गवाह बना। जहां दो ठगों ने साधु का भेष धारण कर एक ग्रामीण महिला को अपना शिकार बनाया। ग्रामीणों के अनुसार, ये दोनों ठग साधु के वेष में दरियापुर गांव पहुंचे थे। उन्होंने बड़ी चालाकी से एक महिला को विश्वास में लिया और फिर मौका देखते ही उसके पास से 20 हजार रुपये नकद और कीमती सोने-चांदी के गहने छीनकर मौके से फरार हो गए। इस घटना ने स्थानीय लोगों को हिलाकर रख दिया है और सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
