AMN. राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में बारिश का मौसम है. मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. विभाग ने राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 14 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की है.
इस दौरान कुछ इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के बीच भूस्खलन परेशानी का कारण बन सकता है.
मौसम विभाग ने आज राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बारिश के बाद कई इलाकों में तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.
राजस्थान के 15 जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 15 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग ने राजधानी जयपुर के साथ-साथ उदयपुर, अजमेर, कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, पाली, भरतपुर, भीलवाड़ा, बारां, सिरोही, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजधानी जयपुर में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
PC:hindi.news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
