
तेजस्वी को मिली ‘कमान’ तो चिराग ने साधा ‘निशाना’: हार के बाद प्रमोशन पर खड़े किए कड़े सवाल!
RJD Working President: बिहार की सियासत में एक बार फिर गर्माहट बढ़ गई है। तेजस्वी यादव को आरजेडी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस पदोन्नति को लेकर तेजस्वी यादव और आरजेडी की कार्यशैली पर तीखे कटाक्ष किए हैं और कई गंभीर सवाल दागे हैं।
ऐतिहासिक हार के बाद यह इनाम कैसा?
चिराग पासवान ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव का इस ऊंचे पद पर बैठना तो पहले से ही तय था, क्योंकि वे लालू प्रसाद यादव के पुत्र हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में पद योग्यता और आधार पर मिलने चाहिए। चिराग ने सवाल उठाया कि हालिया चुनावों में आरजेडी को मिली ‘ऐतिहासिक हार’ के बाद कायदे से नेतृत्व की जवाबदेही तय होनी चाहिए थी, लेकिन यहां तो हार के बदले तेजस्वी को इतने बड़े पद से नवाजा जा रहा है। आखिर यह किस खुशी में किया जा रहा है?
#WATCH जम्मू, जम्मू-कश्मीर: RJD नेता तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “… ऐसा कौनसा कारण रहा कि RJD को एक ऐतिहासिक हार मिली है। मैं मानता हूं कि वे(तेजस्वी यादव) लालू प्रसाद यादव के पुत्र… pic.twitter.com/IG4Af8G4U1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2026
नेतृत्व क्षमता पर चिराग का प्रहार
तेजस्वी की नेतृत्व क्षमता को कटघरे में खड़ा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनावी पराजय के बाद तेजस्वी न तो मीडिया के सामने आए और न ही अपने निराश कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी में हार का सारा दोष प्रदेश अध्यक्षों के सिर मढ़ दिया गया, जबकि लालू जी का बेटा होने के कारण तेजस्वी को ईनाम के तौर पर अध्यक्ष पद सौंप दिया गया। चिराग ने साफ कहा कि आरजेडी की पहचान आज भी सिर्फ एक परिवार तक ही सिमट कर रह गई है।
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पुराना दौर और ‘बिहार फर्स्ट’ का विजन
बिहार के पुराने दिनों की याद दिलाते हुए चिराग पासवान ने कहा कि 90 के दशक में राज्य ने जो पलायन और बेबसी का मंजर देखा है, वह आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार बिहार को उस अंधेरे से बाहर निकालकर सुधार की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। अपने संकल्प को दोहराते हुए चिराग ने कहा कि वे ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के मिशन के साथ राज्य को एक विकसित प्रदेश बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।
इसे भी पढ़ें: बिहार में लैंड रजिस्ट्री का नया नियम, अब बिना GIS वेरिफिकेशन के नहीं बिकेगी जमीन
The post तेजस्वी यादव की नई जिम्मेदारी पर चिराग पासवान ने उठाए सवाल, बोले- आज नहीं तो कल यह होना ही था appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
