AMN. ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए आयोजित मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम में भीड़ को लेकर कांग्रेस ने कुछ ऐसा कहा है कि विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। अब इस कार्यक्रम के आयोजकों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कांग्रेस नेताओं के उन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, जिसमें कार्यक्रम में शामिल लोगों को पेड भीड़ बताया गया था.
क्या कह रहे हैं आयोजक?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयोजकों ने दोनों नेताओं से आरोप वापस लेने के साथ सार्वजनिक माफी की मांग की है। यह खुला पत्र उन सामुदायिक स्वयंसेवकों की ओर से जारी किया गया है जिन्होंने 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के लिए सिडनी से मेलबर्न तक मोदी एयरवेज नामक चार्टर्ड उड़ान की व्यवस्था की थी। आयोजकों का साफ कहना है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की यात्रा और आवास का खर्च बीजेपी, भारत सरकार या ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा वहन नहीं किया गया. उन्होंने बताया कि सभी लोगों ने अपना खर्च खुद उठाया, जबकि कुछ लोग सामुदायिक सहयोग से इस कार्यक्रम में पहुंचे थे.
आयोजकों ने क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयोजकों में से एक अमित कारंत ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ऐसी टिप्पणियां बेहद निराशाजनक हैं. उनके मुताबिक, सिडनी, एडिलेड, पर्थ और ब्रिस्बेन समेत ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों से लोग अपनी मर्जी से मेलबर्न पहुंचे थे। उनके दौरे पर किसी भी सरकारी एजेंसी या राजनीतिक दल ने एक पैसा भी खर्च नहीं किया, पूरी व्यवस्था स्थानीय स्वयंसेवकों ने मिलकर संभाली।
पीसी- आज तक
(टैग्सटूट्रांसलेट)मोदी एक्सप्रेस(टी)मेलबोर्न ने मोदी(टी)राहुल गांधी(टी)मल्लिकार्जुन खड़गे(टी)भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई प्रवासी से मुलाकात की
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
