- दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों का रिकॉर्ड (EV buses in Delhi)
- 7700 EV बसों का लक्ष्य और 100% Emission Free Transport की तैयारी
- पिछली सरकारों पर सीधा हमला: अस्थायी उपायों से नहीं होगा समाधान
- वाहन प्रदूषण पर सख्ती: फिटनेस से लेकर चार्जिंग तक (Vehicle Pollution in Delhi)
- सड़क, नाली और धूल: हर मोर्चे पर एक साथ काम (Dust Pollution Control)
- कूड़े के पहाड़ खत्म करने का वादा: 2026 तक बड़ा लक्ष्य (Delhi Landfill Sites)
दिल्ली
oi-Pallavi Kumari
Published: Friday, January 16, 2026, 21:57 [IST]
दिल्ली में प्रदूषण का खात्मा: CM रेखा गुप्ता का 7700 EV बसों का ‘मास्टरप्लान’!
हर सर्दी में दिल्ली की हवा की चर्चा होती है, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक ऐसा रोडमैप सामने रखा है, जिसे सरकार की अब तक की सबसे ठोस पहल माना जा रहा है। जी हां, दिल्ली की सड़कों पर इस वक्त 3600 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही हैं, और सरकार का लक्ष्य है कि 2026 के अंत तक यह संख्या 7700 तक पहुंच जाए। इसका सीधा मतलब है कि दिल्ली का पब्लिक ट्रांसपोर्ट अब पूरी तरह ‘इमिशन फ्री’ यानी प्रदूषण मुक्त बनने की ओर अग्रसर हो चुका है।
एक टीवी चैनल के कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुलकर बताया कि प्रदूषण से निपटना उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इसके लिए काम “युद्धस्तर” पर चल रहा है।
दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों का रिकॉर्ड (EV buses in Delhi)
रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के इतिहास में पहली बार 3600 से ज्यादा EV बसें सड़कों पर उतारी गई हैं। सिर्फ बड़ी बसें ही नहीं, बल्कि 3,330 नई इलेक्ट्रिक मिनी बसें भी लाई जा रही हैं, जो संकरी गलियों और अंदरूनी इलाकों तक पहुंचेंगी। सरकार का फोकस साफ है – हर दिल्लीवासी तक साफ, सस्ता और सुरक्षित पब्लिक ट्रांसपोर्ट पहुंचाना। EV बसों में जीरो एमिशन के साथ आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिससे सफर ज्यादा आरामदायक और भरोसेमंद बनेगा।
7700 EV बसों का लक्ष्य और 100% Emission Free Transport की तैयारी
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि 2026 से पहले दिल्ली में 7700 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। उनका कहना है कि जब पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत होगा, तभी लोग निजी वाहनों से दूरी बनाएंगे और यही प्रदूषण कम करने की सबसे बड़ी कुंजी है। रेखा गुप्ता ने साफ कहा कि प्रदूषण को सिर्फ सर्दियों की समस्या मानना बड़ी भूल है; यह सालभर की चुनौती है और मौजूदा सरकार इसे उसी नजरिए से देख रही है।
पिछली सरकारों पर सीधा हमला: अस्थायी उपायों से नहीं होगा समाधान
सीएम ने बिना नाम लिए पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्मॉग टावर, ऑड-ईवन और रेड लाइट पर इंजन बंद जैसे कदम सिर्फ अस्थायी थे। इनसे थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला। उनका कहना है कि बीते 15-20 साल में दिल्ली की आबादी और गाड़ियां बढ़ती गईं, लेकिन प्रदूषण को लेकर दीर्घकालिक प्लान पर काम नहीं हुआ।
वाहन प्रदूषण पर सख्ती: फिटनेस से लेकर चार्जिंग तक (Vehicle Pollution in Delhi)
रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में वाहनों की फिटनेस जांच के लिए तीन नए ऑटोमेटेड सेंटर बनाए गए हैं। इससे खराब और प्रदूषण फैलाने वाले वाहन सड़कों से हटेंगे। साथ ही, दिल्ली में अब तक 9000 EV चार्जिंग स्टेशन तैयार हो चुके हैं। सरकार ईवी चार्जिंग के लिए बिजली सप्लाई मजबूत कर रही है और पुरानी बैटरियों के रीसाइक्लिंग के लिए ई-वेस्ट पार्क भी बनाया जा रहा है।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण से लड़ाई में दिल्ली अकेली नहीं है। केंद्र सरकार की मदद से दिल्ली से सटे राज्य भी सहयोग कर रहे हैं। इंटर-स्टेट बसों को डीजल से EV में बदला जा रहा है और पराली की समस्या पर भी संयुक्त योजना बनाई जा रही है।
सड़क, नाली और धूल: हर मोर्चे पर एक साथ काम (Dust Pollution Control)
रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार सिर्फ गाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि धूल और गंदगी पर भी फोकस कर रही है। सड़कों की मरम्मत की जा रही है, मशीनों से झाड़ू लगाई जा रही है ताकि धूल न उड़े। नालियों की सफाई तेज की गई है। 10 महीनों में 22 लाख मीट्रिक टन सिल्ट निकाली गई है। मिंटो ब्रिज पर जलभराव खत्म होने का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि सिर्फ एक नाले से 15 हजार मीट्रिक टन सिल्ट हटाई गई।
कूड़े के पहाड़ खत्म करने का वादा: 2026 तक बड़ा लक्ष्य (Delhi Landfill Sites)
भलस्वा और ओखला लैंडफिल को 2026 के अंत तक खत्म करने का टारगेट रखा गया है। गाजीपुर समेत तीनों कूड़ा पहाड़ों पर लगातार काम चल रहा है। कचरे से निकलने वाले मटीरियल का इस्तेमाल सड़कों को ऊंचा करने जैसे कामों में किया जा रहा है। रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में दिल्लीवासी कूड़े के ये पहाड़ इतिहास बनते देखेंगे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि EV बसें, बेहतर सड़कें, कूड़ा प्रबंधन और राज्यों का सहयोग – ये सब मिलकर आने वाले सालों में दिल्ली की हवा में फर्क दिखाएंगे। सरकार का दावा है कि यह सिर्फ घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीन पर उतरता हुआ प्लान है, जिसका असर दिल्लीवासी खुद महसूस करेंगे।
-
Delhi Pollution: दिल्ली की हवा फिर बनी खतरा! NCR में GRAP-3 लागू, जानिए क्या रहेगा बंद, क्या रहेगा खुला?
-
‘फोन नहीं उठाया तो धरती से उठवा लेंगे’, दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ, एनकाउंटर के बाद 2 शूटर दबोचे गए
-
Delhi Water Supply: दिल्ली में 52 लाख लोगों को 24 घंटे मिलेगा नल से जल, 6000 करोड़ की इस योजना ने बदली तस्वीर
-
क्या है दिल्ली का Carbon Credit Yojana? इस नीति से घटेगा प्रदूषण और बढ़ेगी कमाई, मास्टर प्लान तैयार
-
World Navy Ranking 2025: दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेनाओं की लिस्ट जारी, भारत टॉप-5 से बाहर, देखें पूरी लिस्ट
-
बिना शादी के मां बन गई थीं ये एक्ट्रेस, शादीशुदा CM के प्यार में हो गई थीं पागल, 31 में किया था ऐसा ‘कांड’
-
PSEB Board Exam 2026: पंजाब बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च से शुरू, देखें पूरी डेटशीट और टाइमिंग
-
Gold Rate Today: मकर संक्रांति पर सोने ने तोड़े रिकॉर्ड, कितना हुआ 18K, 22K और 24K का ताजा भाव?
-
‘श्रीकृष्ण को पत्नी नहीं नौकरानी चाहिए’, नितीश भारद्वाज की IAS बीवी ये क्या बोल गईं? लड़ाई में सनसनीखेज खुलासा
-
Rudraprayag News अगस्त्य मुनि महाराज की देवरा यात्रा के दौरान बवाल, डीएम ने उठाया सख्त कदम, हो गई कार्रवाई
-
श्वेता तिवारी के दूसरे पति ने बेटी संग की ऐसी ‘गंदी’ हरकत, पापा ने पलक को दिखाए अश्लील वीडियोज और फिर जो हुआ
-
Bengaluru के व्हाइटफील्ड में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, खुल रहा ITPL और पटंदूर अग्रहारा मेट्रो को जोड़ने वाला Skywalk
-
Seema Anand: ‘अश्लील या कामुक देवी’, कौन हैं सीमा आनंद? क्यों मचा है इनके नाम पर बवाल?
-
BMC Election Result 2026 JVC Exit Poll: भाजपा को मिली इतनी सीटें! फेल हो गए ठाकरे ब्रदर्स? चौंकाने वाले नतीजे
-
Mumbai का ‘King’ कौन? BMC चुनाव 2026 के नतीजों से पहले Axis My India Exit Poll में बड़ा खुलासा
English summary
Delhi News 3600 EV buses 7700 target 100% Emission Free CM rekha gupta pollution plan
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
