MP: दतिया में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
5 Min Read
MP News: दतिया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौके पर मौत | datia road accident two real brothers incident unknown vehicle

Bhopal

oi-Laxminarayan Malviya


Published: Wednesday, January 21, 2026, 23:13 [IST]

Datia Accident:
दतिया जिले के पण्डोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहन गांव में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के स्कूल के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इतनी भीषण टक्कर थी कि हादसे के बाद दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पण्डोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को भांडेर सिविल अस्पताल भिजवाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान भिंड जिले के बेलमा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद जाटव (54) और उनके छोटे भाई हरगोविंद जाटव के रूप में हुई है।


देवताओं को लेने गए थे, लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, दोनों भाई मंगलवार दोपहर भांडेर तहसील के भिटारी गांव गए थे। गुप्त नवरात्रि के अवसर पर घर में जवारे बोने के बाद देवताओं को लाने के लिए वे वहां पहुंचे थे। शाम को लौटते समय जब वे सोहन गांव के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। रात के अंधेरे में सड़क किनारे दोनों भाइयों को घायल अवस्था में देखकर स्थानीय युवक केश कुमार चतुर्वेदी ने मानवता दिखाते हुए पुलिस और परिजनों को सूचना दी।


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दुर्गा प्रसाद और हरगोविंद जाटव खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। दोनों भाइयों की अचानक मौत से बेलमा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पण्डोखर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके से फरार अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपाल लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर करता है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर रफ्तार नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

  • MP News: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान, मंत्री विजय शाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

  • 14 मार्च तक नहीं लगी अंबेडकर मूर्ति तो लाखों कार्यकर्ता लगाएंगे: ASP नेता दामोदर यादव

  • MP News: क्या बाबा बागेश्वर जाएंगे जेल? धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ DGP को लिखित शिकायत, जानिए क्या होगा आगे

  • झाबुआ मेले में बड़ा हादसा: स्कूल बच्चों से भरा झूला टूटा, 15 घायल; कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

  • MP News: इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

  • दिनदहाड़े खेत में दिखा तेंदुआ, सीहोर के चंदेरी–ताकीपुर–पिपलिया मीरा में दहशत, रात में खेत जाने से डरे किसान

  • “जूते की माला वाला बयान क्यों दिया?”— पूर्व विधायक RD प्रजापति की सफाई, जानिए पूरी कहानी कैसे वीडियो हुआ वायरल

  • रायसेन जिला अस्पताल में हंगामा, नर्सों ने प्रधान आरक्षक पर लगाए अभद्रता के आरोप, पुलिस चौकी पर जड़ा ताला

  • Datia News: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी, पैसों की मांग से मचा हड़कंप

  • MP News: गूगल करेगा मध्य प्रदेश में बड़ा निवेश, IT इंजीनियरों और स्टार्टअप्स के लिए खुलेंगे नए मौके

  • राजधानी भोपाल में संस्कार सेना का ऐतिहासिक आयोजन, 101 श्रवण कुमार अवॉर्ड से सैकड़ों लोग सम्मानित

  • सीएम मोहन यादव ने क्यों की बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात? जानिए इसके सियासी मायने

English summary

datia road accident two real brothers incident unknown vehicle


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version