AMN. कर्नाटक को आखिरकार आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है. कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार आज राज्य के नए सीएम बन गए हैं. बेंगलुरु लोक भवन में आयोजित एक समारोह में उन्होंने पद और गरिमा की शपथ ली. डीके शिवकुमार के साथ राज्य के 13 अन्य विधायकों ने भी आज मंत्री पद की शपथ ली. इनमें जी परमेश्वर का नाम भी शामिल है, जिनका उपमुख्यमंत्री बनाया जाना तय हो गया है.
वहीं यतींद्र सिद्धारमैया, यूटी खादर, एमबी. पाटिल, केजे जॉर्ज, केएच मुनियप्पा, सतीश जारकीहोली, रामलिंगा रेड्डी, कृष्णा बायरेगौड़ा, प्रियंका खड़गे, ईश्वर खंड्रे, बिरथी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल के भी शपथ लेने की खबर है।
आठ बार के विधायक और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के 34वें सीएम के रूप में शपथ ली। शपथ लेने से पहले डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का स्वागत किया. आज शपथ ग्रहण समारोह से पहले डीके शिवकुमार ने अपनी मां गौरम्मा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
पीसी:इंडियाटुडे
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)डीके शिवकुमार(टी)कर्नाटक
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
