जयपुर. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर प्रक्रिया की अवधि 19 जनवरी 2026 तक बढ़ाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर निशाना साधा है। इस संबंध में डोटासरा ने शुक्रवार को एक्स के माध्यम से कहा कि जैसा कि मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था, भाजपा वोट चोरी के लिए एसआईआर की तारीख बढ़वाएगी, क्योंकि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की तत्परता के कारण ये लोग साजिश में सफल नहीं हो पा रहे हैं।
यह बात सच साबित हुई, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एसआईआर प्रक्रिया की अवधि को 19 जनवरी 2026 तक बढ़ाने के आदेश से स्पष्ट है कि भाजपा किसी भी स्तर पर गिर कर विभिन्न वर्गों और कांग्रेस विचारधारा के मतदाताओं के वोट काटने की साजिश कर रही है। भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए एसआईआर में आपत्ति की अंतिम तिथि आगे बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी है।
डोटासरा ने कहा कि ये लोग तारीख बदल सकते हैं, नियम बदल सकते हैं, नियम के खिलाफ काम कर सकते हैं, इनका मकसद सिर्फ व्यवस्थित तरीके से कांग्रेस विचारधारा के वोट काटना है. भाजपा हर विधानसभा में फर्जी थोक प्रपत्र, दबाव में काम कर रहे अधिकारी और नियमों की अनदेखी कर चुनावी व्यवस्था पर कब्जा करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि आज राजस्थान के हर जिले में कांग्रेस के नेता और जन प्रतिनिधि एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दे रहे हैं, फर्जी फॉर्मों की जांच कर रहे हैं, फॉर्म 6 और 7 की ऑफलाइन प्रतियां मांग रहे हैं और नियमों के तहत जवाबदेही तय कर रहे हैं.
यह बाबा साहब अंबेडकर द्वारा हमें दिए गए वोट के अधिकार की रक्षा की लड़ाई है।
डोटासरा ने कहा कि पूरी राजस्थान कांग्रेस एकजुट होकर इस अलोकतांत्रिक साजिश का पर्दाफाश करने के लिए तैयार है और एसआईआर प्रक्रिया में तारीख बढ़ाने की इस साजिश को सड़क से लेकर संवैधानिक संस्थाओं तक घेरने का काम करेगी. यह किसी एक चुनाव की लड़ाई नहीं है, यह बाबा साहब अंबेडकर द्वारा हमें दिये गये मताधिकार की रक्षा की लड़ाई है और कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देगी.
PC:rontline.thehindu
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
