डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- राजस्थान की जनता का पैसा गुजरात की पर्चियों पर बर्बाद किया जा रहा है

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- राजस्थान की जनता का पैसा गुजरात की पर्चियों पर बर्बाद किया जा रहा है

जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गुजरात की कंपनी को टेंडर देने पर राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में डोटासरा ने एक्स पर एक खबर पोस्ट करते हुए कहा कि यह सिर्फ घोटाला नहीं है, बल्कि घोटालों पर चल रही सरकार की सच्ची तस्वीर है.

हम बार-बार कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में नियमों के विरुद्ध गुजरात के ठेकेदारों, फर्मों और उद्योगपतियों को करोड़ों रुपये के टेंडर और ठेके दिल्ली से पर्चियों के माध्यम से दिए जा रहे हैं। आज राजस्थान में फैसले न फाइलों पर हो रहे हैं, न नियम-कायदों के मुताबिक. गुजरात से पर्चियां बनकर दिल्ली के रास्ते आती हैं और इन पर्चियों पर टेंडर बांटे जाते हैं और अधिकारियों को आंख मूंदकर निर्देश दिए जाते हैं। यह लापरवाही नहीं, भाजपा सरकार के संरक्षण में संगठित घोटाला और अपराध है।

राजस्थान की जनता का पैसा गुजरात की पर्चियों पर बर्बाद किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल जी, राजस्थान की जनता जवाब मांग रही है। भाजपा के घोटालेबाजों और भ्रष्ट अधिकारियों पर कब होगी कार्रवाई? घोटाले में शामिल भ्रष्टाचारियों पर एफआईआर दर्ज की जाए।

पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version