रिफाइनरी को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- अपनी नाकामी छुपाने के लिए भ्रामक भाषण दे रहे हैं मुख्यमंत्री भजनलाल

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
रिफाइनरी को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- अपनी नाकामी छुपाने के लिए भ्रामक भाषण दे रहे हैं मुख्यमंत्री भजनलाल

जयपुर. सीएम भजनलाल के रिफाइनरी को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस संबंध में गहलोत ने बुधवार को एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा के कारण रिफाइनरी के काम में हो रही अनावश्यक देरी और अब जल्दबाजी में उद्घाटन के प्रयास में हुए हादसे से ध्यान भटकाने और अपनी नाकामी को छुपाने के लिए भ्रामक भाषण दे रहे हैं.

घटना के दो दिन बाद आज भी इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि हादसा क्यों हुआ? मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह बयान कि “मोदी ने रिफाइनरी में राजस्थान सरकार को 26% हिस्सेदारी दिलवाई” पूरी तरह से झूठ है। शायद उन्हें पता नहीं है कि 2013 में शिलान्यास के बाद से रिफाइनरी में राज्य सरकार की 26% हिस्सेदारी है।

पचपदरा में रिफाइनरी के लिए भारत सरकार और एचपीसीएल ने शर्त रखी थी कि राज्य सरकार 26% हिस्सेदारी लेगी, तभी यहां रिफाइनरी बनाई जा सकेगी. आमतौर पर रिफाइनरी में राज्य सरकार की हिस्सेदारी नहीं होती, क्योंकि रिफाइनरी अक्सर घाटे में चलती है. तेल कंपनियों की कई रिफाइनरियां हैं, जहां कहीं मुनाफा होता है तो कहीं नुकसान होता है, जिसकी भरपाई वे करती हैं। यदि राज्य का हिस्सा होगा तो राज्य को भी नुकसान उठाना पड़ेगा, लेकिन इस शर्त के कारण राजस्थान को हिस्सा लेना पड़ा।

उन्हें रिफाइनरी की ‘एबीसीडी’ भी नहीं पता.

मैंने पहले भी कहा था कि बीजेपी की ओर से ऐसे बयान आ रहे हैं जिससे पता चलता है कि उन्हें रिफाइनरी की ‘एबीसीडी’ भी नहीं पता है. उनके बयान ये साबित करते हैं. इसी तरह वे रिफाइनरी में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं. 12 साल तक केंद्र में और पौने दो साल तक राज्य में सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?

पीसी:एप्लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version