जयपुर. ओएमआर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा सीएम भजनलाल पर निशाना साधा है. भजनलाल के बयानों को लेकर गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल जी, मैंने अभी तक आपके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है। मुझे जो फीडबैक मिला है उसके आधार पर मैं युवाओं के हित में आपसे अनुरोध कर रहा हूं। मेरे खिलाफ बयानबाजी करने से युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा. हम आपकी तरह जनता को गुमराह करने के लिए आरोप नहीं लगा रहे हैं. आपको ठंडे दिमाग से सोचना चाहिए.
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि आप बस ये बताएं कि 2024 और 2025 में ओएमआर शीट बदली गई हैं या नहीं. प्रदेश के युवा जवाब चाहते हैं क्योंकि इसे लगातार बढ़ते कट-ऑफ से जोड़कर देखा जा रहा है. यदि ऐसा हुआ है तो आप दोषियों को आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये का जुर्माना और उनकी संपत्ति जब्त कर न्याय सुनिश्चित करें तथा हमारी सरकार के समय बने कानून के माध्यम से इन भर्ती परीक्षाओं के परिणामों में पारदर्शिता लायें।
इससे पहले सिरोही में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस और पूर्व सीएम गहलोत पर जुबानी हमला बोला था. खबरों के मुताबिक, इस दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि कांग्रेस राज में पेपर लीक और ओएमआर शीट घोटाले से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया, जबकि बीजेपी सरकार ने सत्ता में आते ही पेपर माफियाओं और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम किया. सीएम ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर उन्हें राज्य का विकास नहीं दिखता तो सरकार उनके लिए भी चश्मा वितरण शिविर लगाएगी.
PC:tv9hindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


