गहलोत ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा- सत्ता का अहंकार इतना न हो कि…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
गहलोत ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा- सत्ता का अहंकार इतना न हो कि...

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. अब उन्होंने बीजेपी सरकार पर राज्य में विभिन्न समुदायों, खासकर पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दलित समुदायों को छात्रावासों के निर्माण के लिए आवंटित जमीनों को रद्द करने का आरोप लगाया है.

इस संबंध में पूर्व सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है. गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि कांग्रेस सरकार के समय राज्य के विभिन्न समुदायों, विशेषकर पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दलित समुदायों को छात्रावास निर्माण के लिए भाजपा सरकार द्वारा आवंटित भूमि को रद्द करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है.

गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए आवंटन किया गया

गहलोत ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने ये आवंटन इसलिए किए ताकि गांवों से आने वाले गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चे शहरों में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें. शहरों में छात्रावासों की कमी के कारण इन समाजों के होनहार लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के छात्र शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।

इन जनकल्याणकारी आवंटनों को तत्काल बहाल करने की मांग

इस संबंध में गहलोत ने यह भी कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं लेकिन सत्ता का अहंकार इतना नहीं होना चाहिए कि आप राजनीतिक द्वेष के कारण युवाओं के भविष्य और सामाजिक उत्थान के कार्यों पर हमला करने लगें. अशोक गहलोत ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह करता हूं कि इन जनकल्याणकारी आवंटनों को तुरंत बहाल करें ताकि सामाजिक न्याय की अवधारणा प्रभावित न हो.

PC:news24online
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version