गहलोत ने सरकार पर फिर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में दवाइयों के सैंपल फेल होने से…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
गहलोत ने सरकार पर फिर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में दवाइयों के सैंपल फेल होने से...
गहलोत ने सरकार पर फिर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में दवाइयों के सैंपल फेल होने से...

जयपुर. प्रदेश में दवाइयों के सैंपल फेल होने की खबर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में एक खबर पोस्ट कर गहलोत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

इस संबंध में पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के जरिए कहा कि प्रदेश में दवाइयों के सैंपल फेल होने की खबरों ने गहरी चिंता पैदा कर दी है. फंगल इंफेक्शन, हृदय और लीवर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं का घटिया पाया जाना जन स्वास्थ्य के लिए सीधा खतरा है।

अशोक गहलोत ने कहा कि सबसे हैरान करने वाली बात स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है. जिन दवाइयों के सैंपल की रिपोर्ट 1 महीने में आ जानी चाहिए उनमें 6-6 महीने की देरी क्यों हो रही है? रिपोर्ट आने तक खराब बैच की दवाएं बाजार में बिक चुकी होती हैं और मरीज उनका सेवन कर चुके होते हैं। इससे कितने मरीजों को स्वास्थ्य लाभ की जगह हानि होगी, कोई नहीं जानता. क्या यह देरी सिस्टम की विफलता है या किसी को बचाने का प्रयास है?

सरकार इस पर कार्रवाई करने के बजाय सो रही है

इस मामले में राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प ‘निरोगी राजस्थान’ था, जिसके तहत हमने दवाओं की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखी. आज स्थिति यह है कि लैब की ढिलाई और निगरानी के अभाव के कारण नकली और घटिया दवाओं का कारोबार फल-फूल रहा है। सरकार इस पर कार्रवाई करने के बजाय सो रही है.

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *