सीएम भजनलाल आज देंगे आम लोगों को कई सौगातें, इन तीन नीतियों का भी करेंगे शुभारंभ

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
सीएम भजनलाल आज देंगे आम लोगों को कई सौगातें, इन तीन नीतियों का भी करेंगे शुभारंभ
सीएम भजनलाल आज देंगे आम लोगों को कई सौगातें, इन तीन नीतियों का भी करेंगे शुभारंभ

जयपुर. राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेश भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश की आम जनता को कई सौगातें देने जा रहे हैं. उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से आज उद्यमी संवाद समारोह का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उद्योगपतियों से संवाद करेंगे. इस दौरान 3 नई नीतियों का लोकार्पण, विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को चेक, अनुमोदन पत्र, भूमि आवंटन पत्र एवं अन्य उपहार भी दिये जायेंगे।

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान औद्योगिक पार्क संवर्धन नीति, राजस्थान एयरोस्पेस और रक्षा नीति और राजस्थान सेमीकंडक्टर नीति का शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा रीको औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास से जुड़े 119 करोड़ रुपये के 40 कार्यों का उद्घाटन और 226 करोड़ रुपये के 46 कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे.

लाभार्थियों को ऋण के चेक सौंपेंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज एकीकृत क्लस्टर विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण चेक सौंपेंगे। साथ ही एमएसएमई नीति, निर्यात प्रोत्साहन नीति, आरएफसी की युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देंगे।

औद्योगिक क्षेत्रों के आरक्षण पत्र के साथ लीज डीड और आवंटन पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित उद्यमी संवाद संवाद में रीको ऋण के स्वीकृति पत्र, जोधपुर-पाली-मारवाड़ एवं बूढ़ी बावल औद्योगिक क्षेत्रों के आरक्षण पत्र सहित लीज डीड एवं आवंटन पत्र भी उपलब्ध कराये जायेंगे। वहीं सीएसआर के तहत एसएमएस अस्पताल और ‘अपना घर’ को भी डमी चेक दिए जाएंगे.

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *