AMN. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों से मुलाकात के दौरान हुई बातों का जिक्र करते हुए बड़ी बात कही है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स के जरिए कहा कि नीट छात्रों से मुलाकात में एक बात बिल्कुल साफ हो गई कि भारत के युवाओं को नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं है. उन्होंने मुझे बताया कि पेपर व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर खुलेआम बेचे जा रहे हैं. किस दाम पर बिक रहे हैं, कौन खरीद रहा है, माफिया कैसे काम कर रहा है- ये सब बच्चे जानते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि उनका एक ही सवाल है- जो हम जानते हैं, सरकार और संस्थाएं क्यों नहीं? सच तो यह है कि ये बच्चे सरकार से बेहतर जानते हैं कि इस सड़ी-गली व्यवस्था को कैसे ठीक किया जा सकता है और दूसरी तरफ यह कितनी शर्मनाक बात है कि जिस सेना का काम देश को दुश्मनों से बचाना है, उसे आज बच्चों के पेपर को मोदी सरकार के भ्रष्टाचार से बचाने के लिए भेजा जा रहा है।
अब टुकड़ों में सुधार से काम नहीं चलेगा
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संबंध में आगे कहा कि टुकड़ों-टुकड़ों में सुधार अब नहीं चलेगा. विद्यार्थियों, शिक्षकों और विशेषज्ञों के सहयोग से पूरी परीक्षा प्रणाली नये सिरे से बनानी होगी। हम और बच्चों को नहीं खो सकते और एक भी पीढ़ी का भविष्य इस भ्रष्ट व्यवस्था को नहीं सौंप सकते।
PC:thenewsमिनट
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
