IND vs NZ, 3rd ODI: इंदौर में मुकाबले का रोमांचक परिणाम!
आज का मैच किसने जीता? भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले गए निर्णायक वनडे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कीवी टीम के लिए डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने धांसू शतक जमाए।
हालांकि, कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और डेवोन कॉनवे (5) व हेनरी निकोल्स (0) जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद विल यंग (30) ने कुछ देर पारी संभाली, लेकिन भारत ने शुरुआती ओवरों में दबाव बनाए रखा।
असली कहानी मिडिल ऑर्डर में डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने लिखी। दोनों ने पारी को पूरी तरह पलट दिया। मिचेल ने 131 गेंदों में 137 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं फिलिप्स ने सिर्फ 88 गेंदों में 106 रन ठोकते हुए भारतीय गेंदबाजों पर जबरदस्त हमला बोला। दोनों के बीच हुई बड़ी साझेदारी ने न्यूजीलैंड को 58/3 की मुश्किल स्थिति से उबारकर मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
अंत में कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 28 रन जोड़कर स्कोर को और मजबूती दी। भारत की ओर से हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने अहम विकेट चटकाए, लेकिन कीवी बल्लेबाजों ने इंदौर में रन बरसाकर मुकाबले को हाई-स्कोरिंग बना दिया। भारत के लिए हर्षित राणा और अर्शदीप ने 3-3 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए भारत की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। रोहित शर्मा 11 और शुबमन गिल 23 रन बनाकर आउट हो गए। यहां संकट और गहराया और टीम इंडिया ने कुछ और विकेट गंवाए। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी सस्ते में सिमट गए।
इन सबके बीच विराट कोहली एक छोर पर टिके रहे। कोहली को नीतीश रेड्डी का साथ मिला, जिन्होंने 57 गेदों का सामना करते हुए 2 चौकों और 2 छक्कों से 53 रन बनाकर पारी को संभाला। कोहली ने अपना 54वां एकदिवसीय शतक जमा दिया और मैच को अंतिम ओवर तक ले गए।
इसके बाद हर्षित राणा ने तूफानी बैटिंग करते हुए 41 गेंदों में फिफ्टी जमाकर उम्मीद जगाई, लेकिन 52 के निजी स्कोर पर चलते बने। राणा ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 4 छक्के जड़े। मुकाबला अंतिम क्षणों तक रोमांचक बना रहा, लेकिन न्यूजीलैंड ने यह मैच जीत लिया।
-
भारत में आकर भारतीयों को ही धो डाला! डेरिल मिचेल ने तोड़ा 44 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड
-
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 Jan: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
-
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 18 Jan: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- भारत vs न्यूजीलैंड
-
IND vs NZ: इंदौर ODI के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव! प्लेइंग इलेवन में होंगे ये 11 खिलाड़ी
-
IND vs NZ: रविंद्र जडेजा का टाइम ओवर? अक्षर पटेल तैयार, ये 3 ऑल-राउंडर ले सकते हैं ‘सर’ की जगह!
-
इंदौर वनडे से पहले बाबा की शरण में विराट कोहली, ताली बजाकर कीर्तन में लीन हुए किंग, वीडियो तेजी से वायरल
-
Abhigyan Kundu: अमीर माता-पिता का ‘गरीब’ बेटा, जनरल डिब्बे में किया सफर, स्टेशन पर बिताई रात फिर बदली किस्मत!
-
U-19 वर्ल्ड कप: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
-
WPL 2026: दिल्ली पस्त, RCB मस्त, स्मृति मंधाना ने धमाकेदार पारी खेल रचा इतिहास, टीम को दिलाई लगातार चौथी जीत
-
Ravi Bishnoi Caste: जाट या राजपूत? क्या है रवि बिश्नोई की जाति? 29 कड़े नियमों को करते हैं फॉलो
-
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच आज, जीतने वाली टीम सीरीज करेगी अपने नाम, किसका पलड़ा भारी
-
Rohit Sharma को आखिर किसने कप्तानी से हटाया? गंभीर-अगरकर ने किया हिटमैन का अपमान! दिग्गज ने तोड़ी चुप्पी
आज के मैच का परिणाम खेल के अंतिम क्षणों तक अनिश्चित बना रहा, लेकिन बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीम ने जीत अपने नाम की।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
