कोलकाता के मशहूर एग रोल का असली स्वाद अब आपके किचन में, देखें सबसे आसान सीक्रेट रेसिपी!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read

Kolkata Style Egg Roll: स्ट्रीट फूड का नाम आते ही कोलकाता के मशहूर अंडा रोल की याद सबसे पहले आती है। अगर आप भी वही लजीज और खुशबूदार रोल घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है। घर पर बना एग रोल न केवल शुद्ध और सेहतमंद होता है, बल्कि इसका स्वाद बाजार को भी मात दे देता है। आप इसे मैदा या किचन में मौजूद आटे से भी बना सकते हैं, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखेगा। आइए जानते हैं कोलकाता स्टाइल एग रोल बनाने का सबसे आसान और क्विक तरीका।

एग रोल के लिए आवश्यक सामग्री

  • मैदा – 1 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • चीनी – आधा छोटा चम्मच
  • तेल – 4 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – एक चुटकी
  • प्याज – 2 (बारीक कटे हुए)
  • हरी मिर्च – स्वादानुसार
  • चाट मसाला – स्वादानुसार
  • टोमेटो केचअप
  • चिली सॉस
  • नींबू का रस
  • अंडा – आवश्यकतानुसार

बनाने की आसान विधि

  • कोलकाता स्टाइल एग रोल तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा लें। इसमें नमक और थोड़ी सी चीनी मिलाकर नरम आटा गूंद लें।
  • तैयार आटे को करीब 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें, ताकि यह अच्छे से सेट हो जाए।
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हल्की मोटी रोटी के आकार में बेल लें।
  • एक तवा गर्म करें और रोटी को एक तरफ से हल्का सा सेंकने के बाद पलट दें।
  • इसके बाद रोटी के ऊपर एक अंडा फोड़कर डालें। इसमें चुटकी भर नमक और काली मिर्च मिलाएं और इसे पूरी रोटी पर अच्छी तरह फैला दें।
  • अब अंडे वाली साइड को पलट दें और थोड़ा तेल लगाकर रोटी को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें।
  • जब रोटी अच्छे से सिक जाए, तो इसे एक प्लेट में निकालें। अब अंडे वाली तरफ कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, चाट मसाला, काली मिर्च और नींबू का रस डालें।
  • ऊपर से स्वाद के अनुसार टोमेटो केचअप और चिली सॉस डालें। अब रोटी को टाइट रोल करें और गरमा गरम सर्व करें।

The post Kolkata Style Egg Roll: कोलकाता स्टाइल एग रोल का चखना है स्वाद, तो फटाफट नोट करें रेसिपी appeared first on Aware Media.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version