AMN. पीके, किल दिल और शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस मानवी गगरू ने अब कास्टिंग काउच को लेकर बड़ी बात कही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में टू गर्ल्स विद टू कप्स के पॉडकास्ट में मानवी गगरू ने खुलासा किया कि करियर की शुरुआत में उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने के लिए 1 लाख रुपये का ऑफर मिला था. उन्होंने इस पॉडकास्ट में खुलासा किया कि करियर की शुरुआत में उन्हें एक कोऑर्डिनेटर का मैसेज मिला था, जिसमें लिखा था कि बजट 1 लाख रुपये है और समझौता हो गया है.
मैंने कहा, समझौता कैसा? इस मैसेज को एक कास्टिंग डायरेक्टर को दिखाने के बाद उन्हें उस शख्स को ब्लॉक करने की सलाह दी गई. उन्होंने बताया कि पहले तो मुझे सच में लगा कि समझौते का मतलब बजट या जीएसटी जैसी किसी चीज से जुड़ा समझौता होगा. मानवी गगरू ने बताया कि नॉन-नेपोकिड्स के साथ ये बात होती रहती है.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)बॉलीवुड अभिनेत्री(टी)मानवी गगरू(टी)खुलासा(टी)कास्टिंग काउच(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
