जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय विदेश नीति को लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है. इस संबंध में सीएम ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत की विदेश नीति में अभूतपूर्व बदलाव आया है. वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत विचार को आत्मसात करके भारत आज वैश्विक मंच पर एक नई और मजबूत पहचान के साथ अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।
सीएम भजनलाल ने कहा कि आज भारत दुनिया के लिए किसी भी संकट के समय सबसे पहला और सबसे भरोसेमंद साथी बन गया है. चाहे जी-20 की अध्यक्षता के दौरान 100 प्रतिशत सर्वसम्मति से ‘नई दिल्ली घोषणा’ जारी करना हो, या 125 से अधिक देशों की आवाज बनकर ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ को एक सशक्त मंच देना हो। भारत आज वैश्विक नीतियों की दिशा तय कर रहा है। ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ से लेकर ‘इंडो-पैसिफिक’ क्षेत्र तक, हमारी रणनीतिक उपस्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत है।
आज दुनिया हर बड़े वैश्विक संकट के समाधान के लिए भारत की ओर बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री भजन लाल ने कहा कि दुनिया के विभिन्न देशों द्वारा प्रधानमंत्री को दिए गए 33 सर्वोच्च नागरिक सम्मान वास्तव में 140 करोड़ भारतीयों की शक्ति, साहस और सम्मान का प्रतीक हैं। आज वैश्विक मंचों पर भारत की बात न सिर्फ सुनी जाती है, बल्कि उस पर पूरी गंभीरता से विचार भी किया जाता है। आज दुनिया हर बड़े वैश्विक संकट के समाधान के लिए भारत की ओर बढ़ रही है। भारत की ये गूंज हम सभी देशवासियों के लिए बेहद गर्व की बात है।’
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)भारत(टी)विदेश नीति(टी)नेतृत्व(टी)पीएममोदी(टी)भजनलाल(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
