AMN. कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां स्थित एक पांच मंजिला इमारत में देर रात करीब 1:45 बजे आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में कई होटल चल रहे थे. आग लगने के वक्त होटल में ज्यादातर लोग सो रहे थे.
आग लगने के बाद कमरों में धुआं भर जाने से दम घुटने से लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतकों में भारतीय और बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं. मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.
आग लगने के बाद इमारत से 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. दमकल की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है. हालांकि घने धुएं के कारण दमकलकर्मियों को ऊपरी मंजिल तक पहुंचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा. प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है. अभी इसकी जांच की जा रही है.
PC:news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


