लद्दाख में शांति बहाल, गृह मंत्रालय की लोगों से संयम की अपील
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की कि लद्दाख में स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। मंत्रालय के अनुसार, दोपहर चार बजे के बाद से किसी भी प्रकार की हिंसक घटना की कोई खबर नहीं है। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे मीडिया और सोशल मीडिया पर पुराने तथा भड़काऊ वीडियो साझा करने से बचें।
मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "दिन के शुरुआती घंटों में कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं, लेकिन शाम चार बजे तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में लाई जा चुकी है।" बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि केंद्र सरकार लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें पर्याप्त संवैधानिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए तत्पर है।
गौरतलब है कि बुधवार को लेह में लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन हिंसक रूप ले लिया था। इस दौरान आगजनी और सड़कों पर झड़पों की घटनाएं हुईं, जिनमें चार लोगों की मृत्यु हो गई और कम से कम 80 लोग घायल हुए। घायलों में 40 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। स्थिति को काबू में करने के लिए शहर में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था, जिन्होंने आंसू गैस के गोले दागे।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


