AMN. वेदांता के संस्थापक और चेयरमैन अनिल अग्रवाल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई की है. ईडी ने वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की है. प्रवर्तन निदेशालय ने यह छापेमारी ‘फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट’ (FEMA) से जुड़े मामले में की है. ईडी ने सर्च ऑपरेशन चलाया. इस छापेमारी के मामले में अभी तक कोई और जानकारी सामने नहीं आई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी का यह सर्च ऑपरेशन तब शुरू हुआ जब केंद्रीय एजेंसी ने इस बहुराष्ट्रीय खनन कंपनी के खिलाफ फेमा कानून के तहत जांच शुरू की. वेदांता समूह के खिलाफ यह जांच कंपनी को एक प्रमुख डिमर्जर योजना के लिए अपने सुरक्षित ऋणदाताओं से मंजूरी मिलने के लगभग एक महीने बाद शुरू की गई है। इसके तहत कंपनी को 5 स्वतंत्र कंपनियों में बांटा जाना है.
आपको बता दें कि अगर प्रवर्तन निदेशालय को किसी व्यक्ति या कंपनी द्वारा विदेशी मुद्रा लेनदेन में नियमों के उल्लंघन का संदेह होता है, तो फेमा के तहत कार्रवाई की जाती है।
PC:news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)प्रमुख ईडी एक्शन(टी)अनिल अग्रवाल(टी)वेदांता ग्रुप
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
