AMN. भारत-अमेरिका डील को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. इस संबंध में कांग्रेस ने बड़ी बात कही है. कांग्रेस ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि एप्सटीन फाइल्स के डर से मोदी ने पूरी तरह से ट्रंप के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है.
ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था. अब इस टैरिफ को हटाते हुए ट्रंप ने लिखा है- भारत ने प्रतिबद्धता जताई है कि वह रूस से तेल नहीं खरीदेगा. अब वह रूस की बजाय अमेरिका से तेल खरीदेगा। इतना ही नहीं… ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा है कि हम भारत पर नजर रखेंगे. अगर ऐसा लगेगा कि भारत फिर से रूस से तेल खरीद रहा है तो हम तुरंत टैरिफ लगा देंगे.
ट्रंप के बयान से साफ है कि नरेंद्र मोदी समझौता कर चुके हैं. मोदी वही कर रहे हैं जो ट्रंप चाहते हैं. कांग्रेस ने इस संबंध में आगे कहा कि अब हालात ऐसे हैं: ट्रंप बोले- रूस से सस्ता तेल न खरीदें. मोदी ने कहा- जैसी आपकी आज्ञा. ट्रंप ने कहा- महंगा अमेरिकी तेल खरीदें.
मोदी ने कहा- जैसी आपकी आज्ञा. ट्रम्प ने कहा- हम आपसे 18% टैरिफ वसूलेंगे। मोदी ने कहा- जैसा आपका आदेश.• ट्रंप ने कहा- आप हमसे जीरो टैरिफ वसूलेंगे. मोदी ने कहा- जैसी आपकी आज्ञा. इसका मतलब यह है कि मोदी ने देश के फैसले, देश की गरिमा, सब कुछ ट्रंप के पास गिरवी रख दिया है। सिर्फ इसलिए कि एप्सटीन फाइल्स में उनके घोटाले सामने न आएं। मोदी आज जो कुछ भी कर रहे हैं, उसका नुकसान देश को लंबे समय तक उठाना पड़ेगा।
पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)मोदी(टी)ट्रम्प(टी)एपस्टीन फाइल्स(टी)कांग्रेस
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


