AMN. मौसम विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 19 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. उधर, राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है. हालांकि 19 से 21 अगस्त के बीच जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने की संभावना है. राजस्थान में मानसून की गतिविधियां कमजोर होने के बावजूद बारिश का दौर पूरी तरह से थमने वाला नहीं है। पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश के संकेत हैं. पूरे प्रदेश में बारिश एक समान नहीं होगी. कई इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
इन संभागों में 4-5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उदयपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिली है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मानसून की स्थिति कमजोर रह सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून का असर कम होने से तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में औसत आर्द्रता 50 से 100 प्रतिशत के बीच रही है.
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान(टी)भारी बारिश की चेतावनी(टी)19 राज्य(टी)मानसून(टी)राजस्थान
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


