AMN. देश के कई राज्यों में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है. इस दौरान भारी बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में आज भी मौसम विभाग ने 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिनों तक उत्तर-पूर्व भारत, बिहार और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 13 जुलाई को मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.
राजस्थान में सूखा
इधर राजस्थान में इस बार मानसून रूठ गया है, बारिश पर ब्रेक लग गया है और लोग एक बार फिर गर्मी से जूझ रहे हैं. आईएमडी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश और पश्चिमी राजस्थान में तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं.
नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 जुलाई की रात से बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिसके कारण 16 जुलाई से राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. हालांकि, राज्य में उमस लोगों को परेशान कर रही है. पश्चिमी राजस्थान में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले एक सप्ताह तक जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
पीसी- आज तक
(टैग्सटूट्रांसलेट)मौसम पूर्वानुमान 14 जुलाई(टी)बारिश की चेतावनी14 जुलाई(टी)आंधी(टी)मौसम की भविष्यवाणी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
