AMN. देश के कई राज्यों में इन दिनों मॉनसून की बारिश हो रही है. वहीं, कुछ राज्यों में मॉनसून का असर भी कम हो गया है. मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है. आज ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर बेहद भारी बारिश हो सकती है. वहीं, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश में बढ़ोतरी होगी.
विभाग ने आज राजस्थान समेत 15 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. इन राज्यों में राजस्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, गोवा, झारखंड, सिक्किम, असम, हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय, मणिपुर, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। राजस्थान में इस साल अब तक मानसून सीजन कमजोर रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अब तक सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश हुई है. विभाग ने आज राज्य के 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है.
अगले सात दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर एक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव के कारण, अगले सात दिनों के दौरान पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भी संभावना है. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और छिटपुट बारिश हो सकती है.
पीसी: नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान(टी)बारिश अलर्ट(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


