Ind vs Eng: भारत हारा, विराट कोहली ने तोड़ा संगकारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
Ind vs Eng: भारत हारा, विराट कोहली ने तोड़ा संगकारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Ind vs Eng: भारत हारा, विराट कोहली ने तोड़ा संगकारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड!

स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मैच में विराट कोहली ने अपने नाम एक और विश्व रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई. विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए. विराट ने 66 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली.

जवाब में इंग्लैंड ने 234 रन का लक्ष्य 44.1 ओवर में हासिल कर लिया. भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस पारी के दौरान श्रीलंका के महान खिलाड़ी कुमार संगकारा का सालों पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया. विराट कोहली के नाम अब विरोधी टीम के घरेलू मैदान पर खेले गए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. उन्होंने भारतीय पारी के 24वें ओवर की चौथी गेंद पर यह मुकाम हासिल किया. इससे पहले कुमार संगकारा ने विरोधी देशों की धरती पर खेले 149 वनडे मैचों में 5518 रन बनाए थे. अब विराट कोहली अपने 126वें वनडे मैच में ही संगकारा से आगे निकल गए हैं. विराट कोहली के अब विरोधी देशों की धरती पर 5538 रन हो गए हैं.

देश के बाहर खेले गए वनडे मैचों में 8000 रन पूरे किये

इस पारी के दौरान विराट कोहली ने देश के बाहर खेले गए 183 वनडे मैचों में 8000 रन भी पूरे किए. यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय क्रिकेटर बने। भारत के लिए इससे पहले सचिन तेंदुलकर (11450) और सौरव गांगुली (8111) ऐसा कर चुके हैं.

पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *