राजस्थान: सरकार अब बनाएगी ये योजना, सीएम भजनलाल ने दिए निर्देश

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: सरकार अब बनाएगी ये योजना, सीएम भजनलाल ने दिए निर्देश
राजस्थान: सरकार अब बनाएगी ये योजना, सीएम भजनलाल ने दिए निर्देश

जयपुर. प्रदेश की भजनलाल सरकार अब आम लोगों को भारतीय सेना की वीरगाथाओं और शौर्य के प्रतीकों से परिचित कराने की योजना बनाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सैनिक कल्याण विभाग की बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिये हैं. इस दौरान उन्होंने शहीद परिवारों, पूर्व और सेवारत सैनिकों से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं.

उन्होंने कहा कि सैनिक राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं। सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद भी वह समाज कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। भजनलाल ने भारतीय सेना की वीरगाथाओं एवं शौर्य प्रतीकों से आमजन को परिचित कराने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने शहीद स्मारकों की समुचित देखभाल करने के साथ ही पूरे प्रदेश में स्मारकों का एक समान मॉडल विकसित करने के भी निर्देश दिये।

राज्य सरकार हर परिस्थिति में शहीद परिवारों, पूर्व एवं सेवारत सैनिकों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में शहीद परिवारों, पूर्व एवं सेवारत सैनिकों के साथ खड़ी है. उनके सम्मान एवं कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न योजनाओं को गति दी जा रही है। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग से संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये।

विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी

सैनिक कल्याण विभाग की बैठक में विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर सुरेंद्र सिंह एवं रैक्सो के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल विजय सिंह ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *