रोहित शर्मा लॉर्ड्स में खेलेंगे अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
रोहित शर्मा लॉर्ड्स में खेलेंगे अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच!
रोहित शर्मा लॉर्ड्स में खेलेंगे अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच!

स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का 19 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है। अब इसके संकेत मिलने लगे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय चयनकर्ता अब भविष्य की टीम तैयार करने पर ध्यान दे रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक चयनकर्ता 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर इस दौरे पर टीम के साथ मौजूद हैं और वह इंग्लैंड सीरीज के बाद रोहित शर्मा को वनडे टीम में जारी रखने के पक्ष में नहीं हैं.

बताया जा रहा है कि चयनकर्ता अब युवा ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल को लगातार मौके देना चाहते हैं. इंग्लैंड दौरे पर तीन पारियों में दो शतक लगाने वाले जयसवाल को चयनकर्ता करीब 20 वनडे मैच खिलाने की योजना बना रहे हैं. ताकि वह अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों का अहम हिस्सा बन सकें. रोहित शर्मा के टीम में होने से उन्हें नियमित मौके मिलना मुश्किल हो सकता है. इसी वजह से भारतीय चयनकर्ता टीम में बदलाव चाहते हैं.

रोहित शर्मा का हालिया प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है

वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले रोहित शर्मा का हालिया प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. पिछले आठ वनडे मैचों में वह 30.1 की औसत और 88.6 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 241 रन ही बना पाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है. इसी वजह से चयनकर्ता बड़ा फैसला ले रहे हैं.

पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *