AMN. नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने महाराष्ट्र के लातूर से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज शिरुरे को गिरफ्तार किया है. डॉ. मनोज शिरुरे पर आरसीसी कोचिंग के संचालक आरोपी शिवराज मोटेगांवकर उर्फ एम सर से अपने बेटे के लिए गेस पेपर खरीदने का आरोप है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को पुणे में पूछताछ के बाद सीबीआई ने मनोज शिरुरे को गिरफ्तार कर लिया है. नीट पेपर लीक मामले में किसी अभिभावक की यह पहली गिरफ्तारी है। आपको बता दें कि इस मामले में अब तक 11वीं गिरफ्तारी हो चुकी है. इससे पहले महाराष्ट्र से छह, राजस्थान से तीन और हरियाणा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। इनमें दो महिलाएं भी हैं.
सीबीआई जांच में पता चला है कि शिवराज लातूर में 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में थे. आपको बता दें कि पेपर लीक के बाद NEET को रद्द कर दिया गया है. अब यह परीक्षा दोबारा होगी.
पीसी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
