AMN. पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है. अब तक बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं. उधर, दूसरे चरण के मतदान के लिए यहां चुनाव प्रचार तेज हो गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में रैली को संबोधित किया है.
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बंगाल से मिल रही जानकारी बता रही है कि हवा बदल रही है, जहां-जहां वोटिंग ज्यादा हुई, वहां बीजेपी की जीत हुई.
पीएम मोदी ने चुनावी रैली में कहा कि 4 मई को बंगाल में बीजेपी की जीत का जश्न मनाया जाएगा और मिठाइयां भी बांटी जाएंगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी. उन्होंने झालमुड़ी को लेकर टीएमसी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि मैंने झालमुड़ी खाई…लेकिन झाल (मिर्च) का असर टीएमसी पर हुआ है.
पीसी:डीडीन्यूज
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)बीजेपी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
