पवन कल्याण का तूफानी बॉक्स ऑफिस जलवा: 3 दिन में 100 करोड़ का पहाड़ पार!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
दे कॉल हिम ओजी का तीसरे दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

‘दे कॉल हिम ओजी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, तीसरे दिन भी शानदार कमाई

पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में शुमार इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. सुजीत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी ने अपनी नकारात्मक भूमिका से दर्शकों को चौंका दिया है. फिल्म को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, जिसमें प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, प्रकाश राज, श्रिया रेड्डी, सुभलेखा सुधाकर, तेज सप्रू, सुदेव नायर, हरीश उथमन, राहुल रवींद्रन, अभिमन्यु सिंह, सौरव लोकेश, और उपेंद्र लिमये जैसे कई मंझे हुए कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. आइए, जानते हैं फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नज़र डालते हैं.

तीसरे दिन ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

‘दे कॉल हिम ओजी’ में पवन कल्याण अपने दमदार और स्टाइलिश अंदाज में दर्शकों को लुभा रहे हैं. सैकनिल्क की प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म ने अपने तीसरे दिन लगभग 0.27 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. ये आंकड़े सुबह के हैं और शाम तक अंतिम आंकड़े जारी किए जाएंगे. इस आंकड़े के साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 104.62 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. विशेष प्रीमियर में फिल्म ने 20.25 करोड़ रुपये बटोरे थे, जबकि अपने पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर इसने 63.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी.

‘दे कॉल हिम ओजी’ को मिलेंगी ये दो बड़ी फिल्में कड़ी टक्कर

‘दे कॉल हिम ओजी’ से आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने की पूरी उम्मीद है. हालांकि, इसे जल्द ही धनुष की ‘Idli Kadai’ और ऋषभ शेट्टी की ‘कातारा चैप्टर 1’ जैसी बहुचर्चित फिल्मों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. इन दोनों फिल्मों के ट्रेलर पहले ही जारी हो चुके हैं और दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है.

‘दे कॉल हिम ओजी’ की कहानी: बदला और वापसी

फिल्म की कहानी ओजस गंभीरा (पवन कल्याण) नाम के एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो करीब दस साल बाद मुंबई लौटता है. उसका मुख्य उद्देश्य अपने कट्टर दुश्मन ओमी भाऊ (इमरान हाशमी) का सफाया करना है. फिल्म की रिलीज के समय इसे लेकर काफी चर्चा थी, क्योंकि ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि यह पवन कल्याण की कुछ समय के लिए आखिरी फिल्म हो सकती है. आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद, पवन कल्याण अब पूरी तरह से राजनीति पर अपना ध्यान केंद्रित करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3 Box Office Records: जॉली एलएलबी 3 ने मचाया धमाल, अक्षय कुमार की फिल्म को छोड़ा पीछे, अब केसरी चैप्टर 2 से लेगी टक्कर


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version